
नई दिल्ली: पंजाब (Punjab) में शुरू राजनीतिक उठापठक के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amrindar Singh) गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मिलने पहुंचे। कांग्रेस (Congress) आलाकमान से नाराज होकर पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बुधवार को मुलाकात की। कैप्टन राजधानी दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मिलने पहुंचे।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ टकराव के बाद कैप्टन अमरिंदर ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर ने कहा था कि वह अपमानित महसूस कर रहे हैं। हालांकि बाद में कैप्टन अमरिंदर ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी अनुभवहीन बताया था। इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया था कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में सिद्धू के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे।
पंजाब कांग्रेस में फिर सिर फुटव्वल

पंजाब कांग्रेस में लगातर सिर फुटव्वल मचा हुआ है। अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाकर इस संकट को दूर करने की कोशिश की। लेकिन, उसके बाद भी यह कम होने के बजाय ये लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया।
ज्ञात हो कि, मंगलवार को अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंचे थे। इसी के साथ उन्होंने कहा था कि, वह अपने निजी काम से राजधानी आएं हैं। इस दौरान वह किसी भी राजनेता से नहीं मिलेंगे।



