
Deoghar: देवघर जिला के सारठ थाना स्थित दलदली गांव में घरेलू विवाद में मारपीट कर छीनतई कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।

इसको लेकर दलदली गांव निवासी 29 वर्षीय महिला संगीता देवी ने अपने ही गोतिया चम्पा देवी,मीना देवी, जीतन मंडल, किंतु मंडल के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज के लिए शिकायत पत्र दिया गया है।

जिसमे उल्लेख है कि बीते दिन इन आरोपियों ने एकमत होकर मेरे घर में आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जब सात वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने फोन पर पिता राम प्रसाद मंडल को घटना की सूचना दिया। सूचना पर पिता घर आए तो उनके साथ भी इन आरोपियों के द्वारा मारपीट कर पॉकेट से पांच हजार रुपए नगद, एक मोबाइल और मेरे गले से आठ भर चांदी का चेन को छीन लिया।
इधर घटना को लेकर पुलिस जांच करने में जुट गई है।



