New Delhi: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 34 हजार, 403 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 22 हजार, 182 मरीज सिर्फ केरल से रिपोर्ट हुए हैं, जहां इस दौरान 178 मरीजों की मौत हुई है। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 37 हजार 950 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में संक्रमण दर में थोड़ी बढ़ोतरी आई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 2.25 प्रतिशत हो गया है। देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 33 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 39 हजार, 56 है।

राहत भरी खबर है कि कोरोना से अब तक तीन करोड़, 25 लाख, 98 हजार 424 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
रिकवरी रेट में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.65 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 15 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 54 करोड़, 92 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देशभर में अबतक 77 करोड़, 24 लाख कोरोना रोधी वैक्सीन दी जा चुकी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Mathura: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
- Deoghar: अपराध समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित
- Nandigram by-election: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार
- त्योहार को लेकर प्रमुख स्थानों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, बढ़ेगी गश्ती : Deoghar SP



