
Deoghar Cyber Crime News : देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर पालोजोरी थाना क्षेत्र के तुरी पहाड़ी स्थित जंगल – झाड़ से छापेमारी कर साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया।

जेल गए आरोपितों में पालोजोरी थाना क्षेत्र के डुमरकोला निवासी पंकज कुमार मंडल, राहुल कोलन कुमार मंडल केंचूआसोली निवासी संतोष कुमार और फतेहपुर निवासी अनिल कुमार यादव के नाम शामिल हैं।

इन सबों के पास पुलिस ने चार मोबाइल और पांच सिम कार्ड बरामद किया है।
गिरफ्तार सभी आरोपित फर्जी कस्टमर फोन पे पदाधिकारी बनकर लोगों को ठगने का काम करते थे। इनमें शामिल साइबर आरोपितों में पंकज कुमार मंडल पूर्व में साइबर थाना कांड संख्या 66/25 का आरोपी रहा है।
साइबर पुलिस इनके पास से मिले मोबाइलों की जांच में जुट गई है।


