
नई दिल्ली: गणपति उत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा और त्योहारी सीजन के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे 261 गणपति स्पेशल ट्रेनें विशेष किराये पर विभिन्न गंतव्यों के लिए चलाएगा।

भारतीय रेलवे के अनुसार, मध्य रेलवे 201 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, पश्चिम रेलवे 42 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, केआरसीएल 18 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों ने पहले ही अगस्त के अंतिम सप्ताह से सेवाएं शुरू कर दी हैं और 20 सितंबर तक चलेंगी। इसके अलावा, भीड़ को कम करने के लिए मुंबई से चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी के कोच लगाए गए हैं।

समय और ठहराव के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं। गौरतलब है कि इन विशेष ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही चढ़ने की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर COVID-19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन करें।


