
New Delhi: देश में कोरोना की स्थिति पहले से बेहतर जरूरी हुई है लेकिन कोरोना की दूसरी लहर अभी समाप्त नहीं हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि देश के 42 जिले में अभी भी रोजाना 100 से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं।

देश में आने वाले कुल मामले में 69 प्रतिशत अकेले केरल से रिपोर्ट हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है, इसलिए कोरोना से बचाव के अनुरूप व्यवहार किया जाना चाहिए।
राजेश भूषण ने बताया कि केरल में अभी एक लाख से अधिक एक्टिव मामले हैं। इसके साथ 10 हजार से एक लाख के बीच में एक्टिव मामले वाले 4 राज्य हैं, जिसमें महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल है।
देश के 38 जिले ऐसे हैं जहां साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत है। 39 जिलों में 5-10 प्रतिशत पॉजिटिविटी दर है।
इन्हे भी पढ़ें:
- ‘आवारापन-2’ का ट्रेलर रिलीज, 20 साल बाद शिवम पंडित की दमदार वापसी
- Jharkhand : JPSC को लेकर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था की स्थिति को बदतर बताया
- Jharkhand Assembly का Monsoon Session शुरू, असम के बाढ़ प्रभावितों के लिए तीन करोड़ की मदद मंजूर
- UP News : झांसी में सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत
- Gold की कीमत 7 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंची, सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग से चमका गोल्ड



