
नई दिल्ली: अफ़गानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद काबुल एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मची हुई है। ऐसे में भारतीय वायु सेना का C-17 विमान आज सुबह 168 लोगों के साथ काबुल से उड़ान भरी थी।

विमान ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंडिंग की है।168 यात्रियों में से 107 भारतीय नागरिक है।

बताया जा रहा है की पिछले 24 घंटे में 390 भारतीयों को सुरक्षित भारत लाया गया। विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारतीयों को वापस लाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों की संख्या करीब 400 हो सकती है। भारत, अमेरिका सहित अन्य से कॉर्डिनेशन के जरिए अफगानिस्तान उन्हें वहां से निकालने की कोशिश कर रहा है।
बता दें की तालिबान ने पहले ही कह दिया है कि नई सरकार की रूपरेखा का ऐलान तब तक नहीं करेंगे, जब तक अमेरिकी सैनिकों की वापसी की 31 अगस्त की समय सीमा खत्म नहीं हो जाती।


