
Deoghar : देवघर जिले में अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और तीन लोगों को मामूली चोट लगी है।

घायलों में देवीपुर के कलहोड़िया निवासी सिकंदर कुमार मोदी और मोहनपुर थाना क्षेत्र के बेरहाबरण निवासी छात्रा नीतू कुमारी के नाम शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देवीपुर कलहोड़िया निवासी सिकंदर कुमार मोदी अपनी मां महंगी देवी और भाभी उषा देवी के साथ बाइक से पूजा करने बासुकीनाथ जा रहा था।
उसी दौरान देवघर बासुकीनाथ मुख्य मार्ग पर बैजनाथपुर के पास अचानक बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। बाइक कुत्ते से जा टकराया और अनियंत्रित होकर बाइक से सभी लोग गिर गए।
इस घटना में सिकंदर गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं माँ और भाभी को मामूली चोट लगी।
दूसरी घटना रिखिया थाना क्षेत्र के महेश मारा हाई स्कूल के पास की है। मोहनपुर थाना क्षेत्र के बेरहाबरन निवासी सुमेश्वर यादव अपनी बेटी नीतू कुमारी को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे।
बताया कि जैसे ही उन्होंने अपनी बाइक को स्कूल के सामने मोड़ा इस दौरान पीछे से एक बाइक सवार में जोरदार का मार दिया।
इस घटना में उनकी बेटी आठवीं की छात्रा नीतू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि सुमेश्वर को हल्की फुलकी चोट लगी। गंभीर रूप से घायल नीतू कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


