नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामले लगातार 40 हजार के ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 41 हजार 831 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 541 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 39 हजार 258 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में थोड़ी कमी हुई है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत रही है।

रविवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़ 16 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक चार लाख 24 हजार 351 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 4 लाख 10 हजार 952 हो गई है। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 03 करोड़ 08 लाख 20 हजार 521 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
रिकवरी रेट 97.36 फीसद
पिछले कुछ दिनों से कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों से कम है। रिकवरी रेट में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.36 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 17 लाख टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटों में 17 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 46.82 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। अबतक कोरोना रोधी वैक्सीन की 47.02 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी है।
इसे भी पढ़ें:
- बैंक की लापरवाही से Digital Arrest में ठगी हुई तो पीड़ित को पूरा मुआवजा देना होगा: Supreme Court
- Jharkhand: चुटुपालू और चरही घाटी में ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए केंद्र ने मंजूर की 239.40 करोड़ रुपए की परियोजना
- Deoghar: जून पोखर मोहल्ले में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
- Deoghar: कृष्णापुरी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल, हायर सेंटर रेफर
- Deoghar: हथियार के बल पर मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोप, फरार रवि खवाड़े गिरफ्तार



