
नई दिल्ली: कलकत्ता हाई कोर्ट ने अपने ही एक जज के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

प्रशासनिक विंग की ओर से दायर याचिका में जस्टिस सब्यसाची भट्टाचार्य के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें उन्होंने अपने सामने लंबित केस को डिविजन बेंच को ट्रांसफर करने के लिए कार्यकारी चीफ जस्टिस राजेश बिंदल की तीखी आलोचना की थी।

जस्टिस सब्यसाची ने अपने आदेश में गहरा तंज कसते हुए कहा था कि धृष्टता को शीर्ष संस्थानों में बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए। चीफ जस्टिस मास्टर ऑफ रोस्टर होते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो रातोंरात मामले को दूसरी बेंच को सौंप दें।
यह भी पढ़ें:
- JPSC-JSSC Dispute : राहुल गांधी से झारखंड आने की अपील, छात्रों ने परीक्षाएं रद्द करने की मांग दोहराई
- Jharkhand : चतरा में दुष्कर्म के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, बचाने आए पिता को भी पीटा
- Jharkhand की Draft Voter List 5 अगस्त को होगी जारी, छूटे मतदाता फॉर्म भरकर जुड़वा सकेंगे नाम
- Deoghar : बाबा मंदिर में बिगड़ी कांवरिया की तबीयत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत
- श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त अभियान, 65 नमूनों की जांच में 8 मिलावटी पाए गए



