देवघर: देवघर-दुमका रोड (Deoghar-Dumka road) पर एक तेज रफ्तार मैजिक हाइवा से टकरा गई। हादसे में चार महिला सहित दस लोग घायल हो गए। घटना जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चंदनाठाढ़ी मोड के पास की है।
जानकारी के अनुसार दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक ही परिवार के लोग सोमवार को मैजिक से गंगा स्नान करने सुल्तानगंज जा रहे थे। तभी चंदनाठाढ़ी मोड़ के पास मैजिक के आगे चल रहे एक हाइवा चालक ने गाड़ी को धीमा कर साइड किया। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार मैजिक के चालक का संतुलन बिगड़ा और हाइवा से टकरा गई। मैजिक के चालक सहित सभी सवारी घायल हो गए। जबकि मैजिक का चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
वहीं, सूचना पर मोहनपुर थाना की पुलिस ने छानबीन की। घायलों को अस्पताल भेजा गया। चार लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं। वहीं, पुलिस ने मैजिक को जब्त कर लिया है।
इसे भी पढ़ें: देवघर: मोहनपुर थाना प्रभारी सहित तीन निलंबित
इसे भी पढ़ें:स्वस्थ होकर रांची पहुंचे शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत