नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आगामी फेस्टिव सीजन के पहले टीकाकरण की गति बढ़ाने की जरूरत बताई है।

नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने मंगलवार को कहा कि कोरोना की लहर पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है और चीजों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस को हल्के में लेने की गलती हमें नहीं करना चाहिए।

डॉ. पॉल के अनुसार, R फैक्टर केरल में 1 से ज़्यादा है। ऐसे में यह जरूरी है कि ट्रैवल बेवजह न की जाए। मास गैदरिंग से बचें। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में केस में बढ़ोतरी आ रही है, जो चिंता की बात है। वायरस कम होता होता फिर सजग हो जाता है। वायरस के बिहैवियर को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
उन्होंने कहा, ‘हमें सतर्क रहना होगा। हम थक सकते हैं लेकिन वायरस नहीं।’
यह भी पढ़ें:
- Dubai भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, Kolkata Airport से गिरफ्तार
- Deoghar: मूर्ति बनाने के दौरान छत से गिरकर 70 वर्षीय बुजुर्ग कलाकार की मौत
- Deoghar: एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर के पास बेहोश मिले 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत
- Deoghar: देवपहरी से बरामद शव की हुई पहचान, आभूषण दुकान लूट का वांटेड अपराधी निकला अनिल
- Women’s Asia Cup: खिताबी जीत के बाद क्रांति गौड़ पर ICC ने लगाया जुर्माना, जानिए वजह?



