
Ranchi: बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को जनता दल यूनाईटेड, झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पार्टी महासचिव और विधान पार्षद आफाक अहमद खान ने पत्र जारी कर दिया है। प्रभारी नियुक्त किये जाने पर प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरु महतो सहित अन्य प्रदेश के नेताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि डॉ अशोक चौधरी को झारखंड प्रदेश जदयू का प्रभारी बनाए जाने पर झारखंड के सभी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। उन्होंने कहा कि डॉ अशोक चौधरी संगठन से हमेशा जुड़े रहे हैं। उनके अनुभव का लाभ झारखंड प्रदेश जदयू को मिलेगा और उनके नेतृत्व में झारखंड प्रदेश जदयू का संगठन काफी धारदार एवं मजबूत होगा।


