New Delhi: UNESCO ने तेलंगाना में स्थित 13वीं सदी के काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा ) मंदिर को विश्व धरोहर स्थल की मान्यता दे दी है। उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना सहित समस्त देशवासियों को बधाई देते हुए मंदिर परिसर में जाकर इसकी भव्यता का प्रत्यक्ष अनुभव लेने का आग्रह किया।

उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा कि गौरव का विषय है कि तेलंगाना के पालमपेट स्थित, 13वीं सदी के काकतीय रुद्रश्वेर (रामप्पा) मंदिर को यूनेस्को ने वैश्विक धरोहर के रूप में स्वीकार किया है। यह तेलंगाना की प्राचीन संस्कृति की समृद्धि का प्रमाण है। तेलंगाना के निवासियों की सृजनात्मकता का अभिनंदन करता हूं। मेरी बधाई!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, “उत्कृष्ट! सभी को बधाई, खासकर तेलंगाना की जनता को। प्रतिष्ठित रामप्पा मंदिर महान काकतीय वंश के उत्कृष्ट शिल्प कौशल को प्रदर्शित करता है। मैं आप सभी से इस राजसी मंदिर की यात्रा करने और इसकी भव्यता का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का आग्रह करता हूं।”
Also Read:
- Deoghar : मोबाइल छीनने के प्रयास में बदमाश ने ट्रेन में सवार युवक पर डंडे से किया हमला, गिरकर हुआ घायल
- पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने की है गलत बयानी, करूंगा मानहानि का मुकदमा : निशिकांत दुबे
- Ayodhya: राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा आज से शुरू करेंगे कामकाज
- बीमार प्रदेश’ की छवि से निकलकर UP बना देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन : CM योगी
- 2026 Asian Games: गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगी भारत की बेटियां, श्रीलंका चुकता करना चाहेगा पिछली हार का हिसाब



