Karnataka Lockdown Update: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक की बीएस येदियुरप्पा सरकार (BS Yediyurappa) ने एक बार फिर राज्य में लॉकडाउन (Karnataka Lockdown Extension) को बढ़ाने का फैसला लिया है. सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक कर्नाटक में अब 14 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए पाबंदियों को बढ़ाया गया है.

इससे पहले येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा था कि गांवों में कोरोना के मामलों की संख्या काफी है और लॉकडाउन में रियायत देने के बारे में सोचसमझकर निर्णय किए जाने की जरूरत है. राज्य की कोविड टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी ने सरकार से एक रिपोर्ट में कहा है कि पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से नीचे आने और रोजाना केसों की संख्या पांच हजार से कम आने की स्थिति में ही प्रतिबंधों में ढील देना ठीक रहेगा.



