
नई दिल्लीः देश में कोरोनावायरस संक्रमण का असर कम हुआ है। बीते कुछ दिनों से लगातार नए केस में कमी दर्ज की जा रही है। रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है। वहीं, एक्टिव केस में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में यहां एक लाख 65 हजार 553 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह आंकड़ा बीते 47 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को एक लाख 60 हजार 854 मामले आए थे।

हालांकि, मौत के मामलों में कमी नहीं आई है। इसका बढ़ता आंकड़ा अब भी चिंता का सबब है। पिछले 24 घंटे में 3,460 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई। इस दौरान 2 लाख 76 हजार 309 लोग कोरोना से ठीक हुए।

देश में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 1 लाख 65 हजार 144 मामले दर्ज की गए हैं। वहीं, 2 लाख 64 हजार 342 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 3 हजार 463 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 2 करोड़ 78 लाख 93 हजार 472 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 2 करोड़ 54 लाख 46 हजार 820 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। कोरोना से अब तक 3 लाख 25 हजार 998 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 21 लाख 9 हजार 497 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 46 दिन में आज कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए हैं। आज देश में लगातार 17वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज़्यादा रिकवरी हुई हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20 लाख 63 हजार 839 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 34 करोड़ 31 लाख 83 हजार 748 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30 लाख 35 हजार 749 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 21 करोड़ 20 लाख 66 हजार 614 हुआ।
भारत में कोरोना से होने वाली मौतों पर नहीं लग पा रही है रोकथाम
देश में कोरोना की दूसरी खत्म होने की कगार पर है, लेकिन मरने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही है। मई में हर रोज औसतन 3,500 मौतें हुई हैं। ये पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। दुनिया में अब तक सिर्फ तीन देशों में कोरोना से 3 लाख से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है। इनमें अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे नंबर पर है। वहीं, भारत तीसरे नंबर पर बना हुआ है। एक दिन में दुनिया में सबसे ज्यादा मौते भी भारत में हुई थी। यहां 18 मई को 4529 लोगों की जान गई थी।


