Ranchi: राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड में नगर निकाय की चुनावी तैयारियों में लगा हुआ है. इसके तहत अब आयोग ने राज्य के नगर निगमों की सीटों के आरक्षण पैटर्न में बदलाव किया है. इसके तहत देवघर नगर निगम की सीट पर अब महिला (अनारक्षित) चेहरा दिखेगा. साथ ही रांची नगर निगम मेयर सीट पर दिखेगा एससी चेहरा।
इससे संबंधित अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग ने आज जारी करते बताया है कि पलामू, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के महापौर सीट के लिए भी फैसला लिया गया है.
अब देवघर नगर निगम की सीट महिला के लिए अनारक्षित कर दी गयी है. धनबाद और चास (बोकारो) नगर निगम सीट भी महिलाओं के लिए (अनारक्षित) तय की गयी है. मेदिनीनगर (पलामू) नगर निगम और गिरिडीह नगर निगम में भी महापौर की सीट अनारक्षित कर दी गयी है.
आदित्यपुर नगर निगम (सरायकेला खरसावां) में मेयर का पद एसटी वर्ग (महिला) के लिये जबकि मानगो नगर निगम (पूर्वी सिंहभूम) की सीट अनारक्षित (पुरुष, महिला) कर दी गयी है.