नई दिल्ली: देश में भले ही कोरोना के नए मामलों की संख्या कम हो रही है, लेकिन इससे मरने वालों की तादाद में कोई कमी नहीं दिख रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भारत में COVID-19 के 2,22,315 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,67,52,447 हुई है।
एक दिन में 4,454 की मौत
इसके साथ ही 4,454 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,03,720 हो गई है। बताया गया है कि 3,02,544 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,37,28,011 हुई। हालांकि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 27,20,716 है।
इतने लोगों को लगी वैक्सीन
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 9,42,722 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,60,51,962 हुआ।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,28,127 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 33,05,36,064 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने वायरस के संचरण की श्रृंखला को और तोड़ने के लिए प्रतिबंधों को महीने के अंत तक बढ़ा दिया है।