
नई दिल्ली: देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर है। बीते 24 घंटे में देश में 4 लाख 1 हजार 228 नए संक्रमित मिले हैं। राहत की बात है कि 3 लाख 19 हजार 469 ठीक भी हुए हैं। वहीं रिकॉर्ड 4,191 की मौत भी हो गई। कोरोना महामारी से एक दिन में जान गंवाने वालों का यह अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

यह भी चिंता की बात है कि देश में लगातार तीन दिन से 4 लाख से ज्यादा केस आ रहे हैं। इससे पहले 7 मई को 4.14 लाख और 6 मई को 4.13 लाख मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

Also Read : घबराएं नहीं! सावधानी बरतें तो नहीं आएगी कोरोना की तीसरी लहर, जानें- क्या बोले सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार
देश में कोरोना महामारी का कहर
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.01 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,191
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.19 लाख
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.18 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 1.79 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 2.38 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.21 लाख


