

नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अब दुनिया में ट्विटर (Twitter) पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सक्रिय राजनेता बन गए हैं। कुछ दिन पहले तक ये रिकॉर्ड अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के नाम था, लेकिन अमेरिकी संसद में अपने समर्थकों को हिंसा के लिए भड़काने के आरोप में माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का निजी ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सक्रिय राजनेता बन गए हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ट्विटर पर उनके निजी अकाउंट को 8 करोड़ 87 लाख लोग फॉलो कर रहे थे। दुनिया के सक्रिय नेताओं की लिस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे नंबर पर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 6 करोड़ 47 लाख लोग फॉलो करते हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 करोड़ 47 लाख फॉलोअर्स के साथ ट्विटर पर दुनिया सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सक्रिय राजनेता बन गए हैं।
हालांकि, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा 12 करोड़ 79 लाख फॉलोअर्स के साथ ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता है। लेकिन ओबामा अभी किसी पद पर नहीं हैं, और ज़्यादा सक्रिय नहीं रहते। इसलिए उन्हें सक्रिय राजनेता नहीं माना जा सकता है।



