नई दिल्ली।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डीयू में प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर योगेश त्यागी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रशासनिक अनियमितता मामले में राष्ट्रपति से योगेश त्यागी के खिलाफ जांच की अनुमति मांगी थी. इसके बाद राष्ट्रपति ने इस मामले में जांच की इजाजत दी है.





बताया जा रहा है कि वाइस चांसलर के खिलाफ प्रशासनिक अनियमितताओं की शिकायतों पर शिक्षा मंत्री ने इस मामले में जांच करने का फैसला लिया था. इसके बाद शिक्षा मंत्री ने योगेश त्यागी के खिलाफ शिकायतों की जांच के लिए राष्ट्रपति से अनुमति मांगी थी. अब, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डीयू में प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर योगेश त्यागी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं.




