नई दिल्ली।

देश की राजधानी दिल्ली में संसद भवन के एनेक्सी बिल्डिंग की छठी मंजिल पर आग लगी है।

मौके पर पहुंची पांच दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग में छठी मंजिल पर इलेट्रिक बोर्ड के पास यह आग लगने की घटना हुई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि शॉट सर्किट की वजह से आग लगी थी। जांच की जा रही है। किसी भी तरह के हताहत की सूचना फिलहाल नहीं है।



