देवघर।

देवघरवासियों के साथ-साथ दूर-दराज से यहाँ आने वाले श्रद्धालू और यहाँ से काशी और सोमनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है.

देवनगरी को ट्रेन के ज़रिये देश के कोने-कोने से जोड़ने की कोशिश में लगे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एक और गुड न्यूज़ अपने क्षेत्र की जनता को दिया है. एक और नई ट्रेन यहाँ के लोगों को तोहफे में जल्द मिलने जा रही. जिससे सोमनाथ यानि गुजरात जाना आसान हो जायेगा.

शुक्रवार को लोकसभा सत्र के दौरान सांसद निशिकांत दुबे ने रेल मंत्री पियूष गोयल से मिलकर उन्हें बजट की बधाई दी. अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिये निशिकांत दुबे ने जानकारी दी कि देवघरवासियों को जल्द ही एक तोहफ़ा मिलने जा रहा है. उन्होंने कहा है कि बैद्यनाथधाम यानि देवघर से सोमनाथ यानि गुजरात के लिए नई ट्रेन मिलने जा रही है. ये ट्रेन विश्वनाथधाम यानि वाराणसी होकर गुजरेगी.
इस नई ट्रेन की सौगात के लिए सांसद निशिकांत ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री का आभार व्यक्त किया है.
वहीं, सांसद के इस सन्देश को देखते ही देवघर के कई गणमान्य ने निशिकांत दुबे का आभार व्यक्त किया. लोगों ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे संथाल परगना में विकास की नई गाथा लिख रहे. ये सौगात न सिर्फ देवघरवासियों के लिए बल्कि आसपास के लोगों लिए भी है. जिससे गुजरात आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियतें मिलेगी.




