
Deoghar: उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम.आर साह एवं झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, डाॅ0 रवि रंजन ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। प्रशासनिक भवन में तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी।

इसके अलावा मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायाधीश को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा मंदिर का प्रसाद प्रदान किया।

इस मौके पर जिले के वरीय न्यायाधीशगण एवं पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा, संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।


