spot_img
spot_img
होमदेशसांसद डॉ. निशिकांत दुबे को बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड

सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड

[Edited by:शबिस्ता आज़ाद ]

नई दिल्लीः 

भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे समेत आठ सांसदों को लोकमत पार्लियामेंन्ट्री अवॉर्ड्स-2018 से सम्मानित किया गया है. 

लोकमत के दिल्ली संस्करण को एक साल पूरे होने पर लोकमत पार्लियामेंन्ट्री अवॉर्ड्स-2018 का आयोजन किया गया। लोकमत ग्रुप की ओर से आयोजित इस अवॉर्ड फंक्शन में सांसदों को उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के हाथों सम्मानित किया गया। गुरुवार को दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित लोकमत संसदीय पुरस्कार का यह दूसरा वर्ष था।  

इन सांसदों को किया गया सम्मानितः-

► पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।  

► सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड से नवाजा गया। 

 ► महिला सांसद कानीमोझी को बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड से नवाजा गया।  

► सांसद हेमा मालिनी को बेस्ट डेब्यू वुमेन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड मिला।  

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्डः-

► एनसीपी अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को उनकी राजनीति में योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।  

► राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद को भी राजनीति योगदान के लिए बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड मिला। 

►सांसद रमा देवी को बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड से नवाजा गया। 

► सांसद छाया वर्मा को बेस्ट डेब्यू वुमेन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड मिला। 

सांसद निशिकांत ने ज़ाहिर की ख़ुशी: 

बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड से नवाजे जाने पर सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने अपने फेसबुक वाॅल पर पोस्ट के जरीये खुशी का इजहार करते हुए लिखा है कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा से आज उप राष्ट्रपति जी ने सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार दिया, यह पुरस्कार माता-पिता के आशीर्वाद, जीवन संगिनी अनु व बच्चे के त्याग, भाई संतोष व दोनों बहनों तथा उनके परिवार के साथ संघर्ष, गोड्डा लोकसभा के लोगो के निस्वार्थता को समर्पित है।

‘लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव‘ का भी आयोजन:

इस मौके पर ‘लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव‘ का भी आयोजन हुआ। जिसमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने ‘राष्ट्रीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की दस्तक‘ विषय पर अपनी-अपनी बातें कही।

इन्हे मिला था सासंदों के चयन का जिम्मा: 

अवॉर्ड्स के लिए चुने गए सभी सासंदों के चयन का जिम्मा निर्णायक मंडल को सौंपा गया था। बता दें कि ज्यूरी में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला, तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय, लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व सांसद एच.के. दुआ, भाकपा नेता व सांसद डी. राजा, इंडिया टीवी के चेयरमैन व संपादक रजत शर्मा और लोकमत एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन व पूर्व सांसद विजय दर्डा शामिल थे।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!