

मुंबई।

रिलायंस इंडस्ट्रिज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप टेन से बाहर हो गए हैं। एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। वहीं टेस्ला के मालिक और सीईओ एलन मस्क पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया है।


► एलन मस्क 13.2 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए।
► एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी सूची में 11वें स्थान पर हैं।
► अंबानी की नेटवर्थ 5.96 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।



