
Godda: गोड्डा से बड़ी खबर है। जिले में कोर्ट से गवाही देकर लौट रही महिला को अपराधियों ने गोली मार दी है। महिला को तीन गोली लगी है। घटना पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम के समीप की है।

महिला बंदना कुमारी के पति संतोष कुमार साह बिहार के सासाराम में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट है। बताया जा रहा कि पारिवारिक विवाद में कोर्ट से गवाही देकर जब वो घर लौट रही थी। तभी उनपर गोली चलाई गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका ईलाज किया जा रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक बंदना को तीन गोली लगी है। जिसमें एक गोली जबड़े में दूसरी कमर में और तीसरी गोली बांह में छु कर निकल गयी।
बन्दना कुमारी गोड्डा कोर्ट से गवाही देकर अपने मायके परसा जा रही थी। तभी ये घटना घटी। महिला के परिजनों का आरोप है कि बन्दना के ससुराल वालों ने ही घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।



