
Ranchi: अपने ट्वीट से झारखंड की सियासी गलियारों में भूचाल लाने वाले बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने एक और बार हलचल मचा दी है. एक ओर जहां जेएमएम ने दावा किया कि राज्य में भाजपा के 16 विधायक सत्ताधारी जेएमएम को समर्थन देने के लिए तैयार हैं तो वहीं भाजपा के निशिकांत दुबे का कहना है कि हमारे दफ्तर का मच्छर भी आपके पास न जाए.

सांसद निशिकांत का कहना है कि झामुमो के परिवार में ही बग़ावत है इसलिए ख्याली पुलाव बना रही है. निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि झामुमो के 21 विधायक अपनी पार्टी से बग़ावत कर दी है.

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ” झामुमो के महासचिव पंकज के जेल जाने के बाद पार्टी बौखला गई है. झामुमो के 21 विधायक ने बग़ावत कर दी है. मुख्यमंत्री के परिवार में ही बग़ावत है, इसलिए ख्याली पुलाव बना रहे हैं,भाजपा चोरों की जमात व भ्रष्टाचारी पार्टी से लड़ रही है. भाजपा के ऑफिस का मच्छर भी झामुमो से नफ़रत करता है.”


