
Nalanda: बिहार में एक युवती ने फ़िल्मी अंदाज में अपहरण के वारदात को अंजाम दिया है। प्रेम के जाल में फंसाकर पहले युवक का अपहरण किया गया फिर घर वालो से फिरौती मांगी गयी। लेकिन, पुलिस की दबिश ने इनके नापाक मंसूबे पर पानी फेर दिया और युवक को सही सलामत बरामद कर लिया गया।

क्या है मामला

नालंदा जिले के एक गांव की रहने वाली युवती ने शेखपुरा जिले के पांची गांव निवासी 22 वर्षीय विक्रम कुमार से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी, जल्द ही नई नई दोस्ती प्यार में बदल गयी। फिर , विश्वास होने के बाद लड़की ने युवक को मिलने के लिए बुलाया और जैसे ही रमेश 28 अप्रैल की रात चोरसुआ मोड़ पर लड़की से मिलने पहुंचा तो उसका अपहरण कर लिया गया। युवक को अगवा करने के तुरंत बाद बदमाशों ने रमेश के पिता सागर रविदास को फोन कर 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी , जिससे परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पहले पुलिस को भी दिया चकमा
इधर , घटना की सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने जब आरोपियों के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया तो वह पंचाने नदी के आसपास मिला। लेकिन पुलिस ने जब छापेमारी की तबतक आरोपी वहां से भाग निकले।
पुलिस ने बढ़ाया दबाव तो युवक को छोड़ भागे अपराधी
लेकिन, पुलिस की लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी से अपहरणकर्ताओं का दायरा सिमटता गया। पुलिस की सख्ती और बढ़ते दबाव को देखते हुए अपराधियों ने युवक विक्रम कुमार को पावापुरी फ्लाईओवर के पास छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को सही सलामत बरामद कर लिया।
बॉयफ्रेंड के साथ मिल लड़की ने रची साजिश
इस बीच पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तब जाकर पुरे मामले का खुलासा हुआ। युवती ने अपने बॉयफ्रेंड और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।


