
Begusarai: नाना के श्राद्धकर्म में ननिहाल गए एक छात्र की गंगा नदी में डूब कर मौत हो गई। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गंगा घाट की है। मृतक 13 वर्षीय प्रीतकांत कुमार उर्फ कृष बीहट के मसनदपुर निवासी मणिकांत सिंह का पुत्र है।

बताया जा रहा है कि कृष सप्तम वर्ग का छात्र है जो अयोध्या गांव निवासी अपने नाना के श्राद्ध कर्म में गया था। गुरुवार को वह कुछ बच्चों के साथ अयोध्या गांव के ही बगल से गुजरने वाले गंगा नदी में स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान दो बच्चे डूबने लगे। यह घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एक बच्चे को किसी तरह से बचा लिया लेकिन कृष गहरे पानी में समा गया।

सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। इसके बाद तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह एवं प्रशासन की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर तलाश में जुटी हुई है।


