spot_img
spot_img

नक्सली के भेष में रेकी कर Jasidih से पुलिस ने की हार्डकोर नक्सली रेणुका की गिरफ्तारी

Jamui: पुलिस और एसएसबी की टीम द्वारा जमुई जिले में नक्सलियों के खिलाफ घने जंगलों में लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिसके वजह से जिले में नक्सली बैकफुट पर पहुंचते जा रहे हैं। इसी क्रम में जमुई पुलिस ने झारखंड पुलिस के सहयोग से बिहार झारखंड सीमा क्षेत्र से हार्डकोर नक्सली प्रवेश दा की राइट हैंड माने जाने वाली कुख्यात नक्सली रेणुका उर्फ रेनू कोड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के ऊपर 50000 का इनाम घोषित है। नक्सली रेणुका के ऊपर जमुई लखीसराय मुंगेर के अलग-अलग थानों में नक्सल गतिविधियों से संबंधित 21 मामले दर्ज हैं।

मामले की जानकारी देते हुए जमुई एसपी शौर्य सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार नक्सली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम द्वारा नक्सली के भेष में रेकी किया गया। जिसके बाद झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के चपरिया गांव से कुख्यात नक्सली रेणुका की गिरफ्तारी की गई है। इसके साथ ही पुलिस में सर्च ऑपरेशन के दौरान भागने के क्रम में कुख्यात नक्सली बबलू संथाल के भाई ज्योति सोरेन को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नक्सली रेणुका उर्फ रेनू कोड़ा मुंगेर जिले के  लरैयाटांड थाना क्षेत्र के सारादी गांव की रहने वाली है।  नक्सली रेणुका ने अपने बारे में पुलिस टीम को पूछताछ के दौरान बताया कि नक्सली टीम में बतौर जोनल कमिटी मेंबर बिहार झारखंड, सीमांत जोनल कमिटी के साथ सेक्रेटरी सुल्तानगंज सब जोन की सदस्य है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!