Jamui: जमुई में देर शाम अपराधियो ने पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के जांघ में लगी और आर पार हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के नौकाडीह निवासी सुरेंद्र मंडल 28 वर्ष पिता कन्हैया मंडल के रूप में हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक शौच के लिए गया था। तभी गांव के ही काली मंदिर के पास तीन की संख्या में अपराधियों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे आगे बढ़ने ने नही दे रहा था। तभी सुरेंद्र मंडल भागने लगा। भागने के दौरान अपराधियों ने दो गोली चला दी।जिससे एक गोली युवक के जांघ में लग गया और वह जमीन पर गिर गया।गोली की आवाज सुन कर स्थानीय ग्रामीण काली मंदिर की ओर दौड़े। ग्रामीण को आते देख अपराधी मौके से फरार हो गया। आनन फानन में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा युवक को जमुई अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बारे में सुरेंद्र मंडल ने बताया कि 2010 में उनके पिता कन्हैया मंडल और उनके साथी जीवन सिंह की हत्या अपराधियों ने गोली मर कर दी थी। दोनो की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सोहित मंडल और अन्य का नाम आया था।इस मामले में एक आरोपी जेल बंद है और सजा भी काट रहा है। सुरेंद्र मंडल ने बताया कि सोहित मंडल पुलिस पकड़ से बाहर है। जो उसे मारने की कोशिश कर रहा है। सुरेंद्र मंडल ने बताया कि रविवार देर शाम जब वह शौच के लिए गया था।तभी पहले से सोहित मंडल तीन लोगो के साथ घात लगाए बैठा था।जब वह भागने की कोशिश किया तो सोहित मंडल ने गोली चला दी, जिससे एक गोली उसके जांच में लग गया।फिलहाल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताया जाता है।
इधर घटना की सूचना जमुई पुलिस को मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर घायल युवक से घटना की जानकारी ली और मामले की छानबीन में जुट गई।