
Deoghar/Jamui : बीते दो माह पूर्व जमुई के जिन्हारा से भगाई गई एक नाबालिक लड़की को थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे देवघर झारखंड से बरामद कर लिया है। साथ में भागने वाले प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अन्तर्गत जिन्हारा आसोता गांव के एक मास्टर की नाबालिक लड़की को जिन्हारा गांव का एक लड़का अमन मंडल पिता सोभित मंडल ने शादी के नियत से भगा ले गया था तथा उससे शादी भी कर लिया। इस घटना को लेकर लड़की के पिता ने थाना में मामला दर्ज कराया था जिसका थाना कांड संख्या 206/23 है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की को बरामद करने के लिए कई जगहों पर छापामारी भी किया। इसी बीच सूचना मिली की लड़की झारखंड के देवघर में बिलासी टाउन में रह रही है। सूचना मिलते ही कांड के अनुसंधानकर्ता एस आई विवेक कुमार चौधरी को पुलिस बल के साथ देवघर भेजा गया। जहां लड़की को एक किराए के मकान में रह रहे प्रेमी संग बरामद कर लिया गया। साथ में प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जो अमन मंडल ही था।
दोनों को थाना लाया गया। लड़की का 164 के तहत बयान दर्ज कराने मेडिकल जांच हेतु जमुई भेजा गया है। जानकारी यह भी मिली हैं कि दोनों के बीच विगत तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
प्रेमी जिन्हारा स्थित एक एस बी आई के सी एस पी में काम करता था। लड़की बराबर पैसा निकालने सी एस पी जाया करती थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया। एक दिन मौका पाकर फरार हो गए तथा शादी कर लिया।


