
Jamui(Bihar): बिहार के जमुई शहर के आज़ाद नगर मोहल्ला में रविवार की देर शाम अपराधियों ने एक युवक के सिर और छाती में ताबड़तोड़ चार गोली मार दी। इस गोलीबारी मे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अचानक हुई गोलीबारी कि घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी का माहोल बन गया।इधर इस घटना की सूचना स्थानीय लोगो ने जमुई पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच मे जुट गई है।

मृतक युवक की पहचान भछियार मोहल्ला निवासी निजाम उद्दीन के पुत्र 25 वर्षीय सदाब आलम उर्फ सुड्डू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक युवक हमेशा अपने साथियों के साथ आज़ाद नगर मोहल्ला आता था। इसी दौरान रविवार की देर शाम भी वह अपने साथियों के साथ आज़ाद नगर आया था।

जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने युवक के सिर और छाती पर ताबड़तोड़ गोली मार दी। मृतक को चार गोली मारी गई है, एक सिर में और तीन छाती में लगी है। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गया। सूचना मिलते ही जमुई एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार, टाउन थाना प्रभारी राजीव कुमार तिवारी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुटे गए है।
फिलहाल अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस घटना के बाद। लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है, इलाके में दहशत और तनाव व्याप्त है।


