
Patna: बिहार सरकार ने एक आईपीएस अधिकारी (IPS officer) को स्थानांतरित किया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आज अधिसूचना जारी की गयी है। बिहार पुलिस मुख्य़ालय में सहायक पुलिस अधीक्षक अमित रंजन को पटना सिटी का नया एसडीपीओ (SDPO of Patna City) बनाया गया है।

गौरतलब है कि इसके पहले अमित रंजन पटना नगर के सहायक पुलिस अधीक्षक (Police Officer) रह चुके हैं। 5 जनवरी को सरकार ने इन्हें पटना नगर के एएसपी (ASP) से हटा दिया था और पुलिस मुख्यालय बुला लिया था। अब फिर से इन्हें पटना सिटी भेजा गया है।


