
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर फर्जी कृषि पदाधिकारी बनकर आम लोगों को ठगी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वही एक को निरुद्ध किया गया है। जेल गए आरोपों का नाम राकेश महरा ग्राम जमनी और चन्दन कुमार दास साकिन कुशहा थाना पथरौल का रहने वाला है।

जेल गए आरोपियों के पास से पांच मोबाइल और 7 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इनके पास से साइबर अपराध संबंधित प्रतिबिंब ऐप लोड दो फर्जी मोबाइल बरामद किया गया है। जिसकी साइबर थाना पुलिस जांच कर रही है।
छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी कृष्णानंद सिंह, पुअनि अजय कुमार, आरक्षी सरोज कुमार झा, रंजन कुमार दास और आशीष कुमार शामिल थे।



