
Siwan: बिहार के सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र (Siwan police station area of Siwan district of Bihar) में एक शादी समारोह की खुशी मातम में बदल गई जब द्वारपूजा के दौरान छत का छज्जा नीचे गिर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई तथा 10 से अधिक लोग जख्मी हो गए।

पुलिस के मुताबिक, भागर गांव के नंदकिशोर यादव के घर बुधवार को बारात आई थी। द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी क्रम में दुल्हे को देखने के लिए घर की छत पर गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में जमा हो गई, जिससे छज्जा गिर गया।

इस घटना में दो लोगों की घटनस्थल पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान धनराजी देवी और मनीषा कुमारी (12) के रूप में की गई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Also Reads:
- Jharkhand में लगातार बारिश से नदियां उफान पर; जमशेदपुर-पलामू में बाढ़ का खतरा, कई जगह मुहल्लों में घुसा पानी

- Deoghar : परीक्षा में असफलता से परेशान 19 वर्षीय छात्र ने उठा लिया खौफनाक कदम, मच गया कोहराम

- ‘We got you, girl’ का ट्रेलर आउट, दोस्ती-स्टाइल और सपोर्ट का परफेक्ट कॉम्बो 18 अगस्त को होगा रिलीज

- Social Media पर Child Pornography को लेकर Supreme Court सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

- MMDR Bill पर JMM का विरोध, वापस न लेने पर आंदोलन और आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी




