
Bettiah: बिहार के पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया (Bihar’s West Champaran district headquarters Bettiah) में एक नाबालिग के साथ बस स्टैंड के पास बस में सामूहिक दुष्कर्म (gang rape in bus) का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार को वह बेतिया लौट रही थी कि बस कंडक्टर ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बस जब बेतिया बस स्टैंड पर रुकी तो सारे बस यात्री उतर गए थे।

आरोप है कि इसके बाद बस को बस स्टैंड से मात्र 100-200 मीटर की दूरी पर ले जाकर नाबालिग के साथ बस के ड्राइवर, खलासी और अन्य लोगों ने दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि जब पीड़िता बेहोश हो गई तो आरोपी उसे बस में ही छोड़कर भाग निकले। देर शाम स्थानीय लोगों ने बस में नाबालिग के होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। पीड़िता को पुलिस अस्पताल ले आई।
बेतिया (सदर) के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ ) मुकुल परिमल पांडेय ने बताया कि पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रात में छापेमारी कर आरोपी ड्राइवर और खलासी को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
Also Reads:
- Deoghar: गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के लोहे से लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

- सरायकेला में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान वज्रपात; बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल

- Deoghar: पिस्टल दिखा आईफोन और सोने के चेन की छिनतई, विरोध करने पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

- झुमराज बाबा मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थिती में मौत, देवघर सदर अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

- श्रावणी मेला के लिए बरहनी-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

- अस्पताल में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतारा



