
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन इलाके में मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकली एक 68 वर्षीय महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन की छीनतई कर ली। चेन कीमत लगभग ₹125000 बताया जा रहा है।

इसे लेकर बंपास टाउन खोरादह निवासी अल्पना दत्ता ने थाना मे आवेदन देकर शिकायत किया है। बताया कि वह सुबह मॉर्निग वॉक पर निकली थी। उसी क्रम मे बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक बाइक से पहुंचा।

एक बाइक पर बैठा रहा दूसरा उतर कर उसके पास पहुंचा और कहा कि स्टेट बैंक मैनेजर का घर कहां है। आप जानते हैं उसने उसे जानकारी नहीं रहने कि बात कहकर आगे निकलने लगी।
उसी दौरान लड़का गले से सोने का चेन जिसमे लॉकेट भी लगा था गले से खींच कर फरार हो गया। आवेदन लेकर नगर पुलिस जांच मे जुट गई है।


