
Patna: बिहार लोकसेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offenses Wing) ने अररिया जिले में तैनात एक राजस्व अधिकारी (revenue officer) को शनिवार को गिरफ्तार किया। इस मामले की जांच कर रही पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अररिया जिले के भागमा प्रखंड में तैनात राजस्व अधिकारी राहुल कुमार सिंह के खिलाफ गत नौ मई को प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक राहुल कुमार सिंह के संबंध प्रश्नपत्र लीक (question paper leak) करने वाले मास्टरमाइंड (mastermind) थे। अधिकारियों ने कहा,”हमने राहुल के किराये के घर पर छापा मारा था। वहां से कुछ प्रश्नपत्र, बैंक के पासबुक, पैनकार्ड की प्रतियां आदि जब्त की गई है।”
उक्त अधिकारी को आगे की पूछताछ के लिए जल्द ही पटना लाया जाएगा।


