
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन इलाके मे चोरों ने एक बंद घर का खिड़की तोड़कर 2.50 लाख के सामान की चोरी कर ली। इसे लेकर थाना मे बंपास टाउन निवासी मिना सिंह ने मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि वह कुछ काम से वो कोलकाता गई थी। सात मार्च को उसके भाई ने फोन पर उसे बताया कि तुम्हारे घर में चोरी हो गई है। होली पर्व रहने के कारण वह 10 मार्च को वापस देवघर अपने घर पहुंची। जब घर के अंदर गई तो देखा कि बाथरूम का जलना तोड़कर चोर अंदर घुसे और अलमीरा और ट्रंक का तोड़कर सामान की चोरी कर ले गये।

कहा है चोरी हुए सामानो में चांदी का लोटा, ग्लास, कटोरा और सोने की एक अंगूठी, एक चेन और कुछ कपड़ा शामिल है। जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताया है। इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल मे जुट गई है।



