spot_img
spot_img
होमबिहारBihar: मछली मारने के विवाद में पैक्स अध्यक्ष और उसके भाई की...

Bihar: मछली मारने के विवाद में पैक्स अध्यक्ष और उसके भाई की हत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को मछली मारने को लेकर हुए विवाद में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (PACS) अध्यक्ष और उसके भाई की हत्या कर दी गई।


Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को मछली मारने को लेकर हुए विवाद में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (PACS) अध्यक्ष और उसके भाई की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। पुलिस के मुताबिक एक तालाब के स्वामित्व को लेकर हुए विवाद में घटना घटी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बैरिया गांव में एक तालाब पर स्वामित्व को लेकर गौंडा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजेश सहनी और मनीष के बीच विवाद चला आ रहा था। गुरुवार की दोपहर में तालाब से मछली मारने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि गोलीबारी प्रारंभ हो गई।

गोलीबारी में पैक्स अध्यक्ष राजेश सहनी और उनके भाई मुकेश सहनी को गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

मामले में पूछे जाने पर सरैया के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) राजेश शर्मा ने बताया कि प्रथम ²ष्टया आपसी रंजिश और मछली को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। उसी के कारण हत्या हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। उन्होंने बताया कि आरोपी मनीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई जारी है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। बड़ी संख्या में गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।(IANS)

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!