
Deoghar News : सत्संग हॉल्ट रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से करीब 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग निवासी रवि कुमार (लगभग 24 वर्ष), पिता मनोज बरनवाल के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा रही। सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को ट्रैक से हटाया, जिसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
घटना किन परिस्थितियों में हुई और युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।



