Begusarai: बेगूसराय में पत्नी से हुए मामूली विवाद में कलयुगी शराबी पिता ने अपने 13 माह के मासूम बच्चे को बलान नदी में डूबाकर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दिल दहला देने वाली यह सनसनीखेज घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव स्थित बलान नदी की है। मृतक बच्चे की पहचान बनवारीपुर निवासी मनीष कुमार के 13 महीने का पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है।
मृत बच्चे की मां कंचन देवी ने बताया कि रविवार की शाम करीब पांच बजे वह मायके जाने का तैयारी कर रही थी। इसी दौरान मनीष कुमार आया और उसे मायका जाने से मना कर दिया। लेकिन मायका जाने को लेकर पति और पत्नी में काफी विवाद हुआ। इसी विवाद से नाराज होकर मनीष कुमार अपने मासूम बच्चे को साथ लेकर गया और बलान नदी के पानी में फेंक कर मार डाला। कंचन देवी के द्वारा बच्चे को काफी खोजबीन किया गया, लेकिन नहीं मिल पाया। फिर पूछताछ में मनीष ने बताया कि बच्चा नाव पर घूम रहा है। उसके बाद जब बलान नदी में काफी खोजबीन करने पर रात में पानी में तैरता हुआ बच्चे का लाश मिला।
पत्नी कंचन देवी ने आरोप लगाया है कि मनीष बराबर शराब पीकर गाली-गलौज करते रहता था। जिस समय बच्चे को अपने साथ ले गया था, उस समय भी उसने शराब पी रखा था और शराब के नशे में ही 13 माह के बच्चे को बलान नदी के पानी में फेंक कर मार डाला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को दिया तो मौके पर पहुंची भगवानपुर थाना की पुलिस ने हत्या के आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मनीष कुमार और कंचन देवी की शादी करीब सात साल पहले हुआ था। शादी के बाद दो पुत्र हुए, लेकिन मनीष बराबर नशा करके मनमानी करते रहता था।