
पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने राजद (RJD) के पोस्टर को लेकर मचे राजनीतिक बवाल पर बीच बचाव करते हुए रविवार को कहा कि तेजस्वी यादव तो हमारे दिल में बसते हैं । उनके लिए पोस्टर कोई मायने नहीं रखता है ।

दरअसल, पटना में आज छात्र राजद की एक दिवसीय बैठक है । इसे लेकर राजद मुख्यालय में कल यानी शनिवार को एक बड़ा पोस्टर लगाया गया था । उस पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का फोटो नहीं था । पोस्टर में तेजप्रताप समेत लालू यादव और राबड़ी देवी की तस्वीरें लगी है।

छात्र राजद के पोस्टर में तेजस्वी यादव की तस्वीर नहीं रहने से गठबंधन के नेताओं ने राजद की खिचाई करनी शुरू कर दी। जदयू की ओर से कटाक्ष किया जाने लगा । तेजस्वी के साथ ही तेजप्रताप पर भी तंज कसा जाने लगा।


