पटना।
उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सरकार के बाद बिहार सरकार ने भी अपने राज्य में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगवाने का ऐलान किया है।
दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान के तहत भारत में अब 1 मई से 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाए जाने के चरण की शुरुआत हो रही है। ऐसे में कई राज्यों ने इस उम्र वर्ग के लोगों को फ्री में वैक्सीन मुहैया कराने की बात कही है। अब इस सूची में बिहार का नाम भी जुड़ गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “18 साल या इससे ऊपर के सभी बिहार वासियों का मुफ्त टीकाकरण राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।”
18 वर्ष एवं इससे ऊपर के सभी बिहार वासियों का मुफ्त टीकाकरण राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 21, 2021
नीतीश कुमार से पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी 18 वर्ष से ज्यादा के लोगों के लिए सरकारी खर्च पर वैक्सीन उपलब्ध कराने का ऐलान कर चुके हैं।