खगड़िया।

बिहार के खगड़िया में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। एक स्कूल की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। घटना खगाड़िया के महेशखूंट थाना इलाके के बन्नी चंडी टोला गांव की है। यहां एक स्कूल की दीवार गिरने से 12 मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें अब तक 6 मजदूरों की लाश बरामद हो गई है, जबकि 3 अभी भी लापाता हैं। वहीं 3 मजदूर सुरक्षित निकल गए हैं। 2 JCB मशीनों से लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है।



बताया जा रहा कि मध्य विद्यालय के पास नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए JCB से खुदाई की जा रही थी, इस दौरान स्कूल की दीवार गिर गई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में सभी मजदूर थे।

खगड़िया के DM शत्रुंजय मिश्रा ने बताया कि दीवार जिस वक्त गिरी, तब कुछ लोग उसके बगल में बैठे थे, वे इसकी चपेट में आ गए हैं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी गई थी।
मरने वालों में ये शामिल
► प्रमोद पासवान
► ललित कुमार शर्मा
► छैला तांती
► शिवशंकर सिंह
► ज्ञानदेव पासवान
► झुलन तांती





