
Deoghar : असम प्रांत के कामरुख से बाबा भोले पर जलार्पण करने आए श्रद्धालु मनीष कुमार चौधरी का मोबाइल फोन व पांच हजार रुपये नकद की चोरी कर ली गई है।

मामले को लेकर नगर थाना में शिकायत दी गई है। पीड़ित के अनुसार 21 अगस्त को पूजा करने बाबाधाम आए थे।पूजा करने के उपरांत मंदिर परिसर में एक स्थान पर बैठे थे, उसी दौरान उनका 42990 रुपये कीमत का मोबाइल फोन सहित पांच हजार रुपये की चोरी कर ली गई। पीड़ित ने पहले मामले की शिकायत नगर थाना में की।

घटनास्थल बाबाधाम थाना क्षेत्र में था। इसलिए शिकायत को नगर थाना से बाबाधाम थाना गुरुवार को भेज दिया गया। पुलिस छानबीन में जुटी है।


