
ढाका: बांग्लादेश के बोगुरा जिले में मंगलवार को प्लास्टिक की फैक्टरी में आग लगने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई है।

तीन घंटों तक चले बचाव और राहत कार्य के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। सिविल डिफेंस हेडक्वार्टर और फायर सर्विस के ड्य़ूटी ऑफिसर रफी अल फारुक ने बताया कि आग अचानक लगी और तेजी से फैल गई।

उन्होंने बताया कि दोपहर करीब दो बजे 10 दमकल इकाइयों ने आग पर काबू पाने के बाद 5 लोगों के शव निकाले हैं। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण फैक्टरी को हुए नुकसान का तत्काल पता नहीं चल सका है।



