

गोड्डा।

आठ अप्रैल का दिन गोड्डा के लिए ऐतिहासिक होगा। जब गोड्डा रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस चलेगी।

अब गोड्डा के लोगों की इंतज़ार की घड़ी खत्म होने वाली है। आज से महज़ छठे दिन गोड्डा रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली तक जाने के लिए हमसफ़र एक्सप्रेस सिटी बजाते रवाना होगी। इस ऐतिहासिक दिन के गवाह न जाने कितने बनेंगे। इन गवाहों में से एक वो भी शामिल होंगे, जिन्होंने न सिर्फ गोड्डा को रेल से जोड़ने के लिए मशक्क्त की। बल्कि हमसफ़र जैसी लंबी दूरी की ट्रेन का गोड्डा से परिचालन उन्हीं की कोशिशों का देन है। वो शख्स कोई और नहीं बल्कि गोड्डा लोकसभा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे हैं।
8 अप्रैल को सांसद डॉ निशिकांत दुबे हरी झंडी दिखाकर हमसफर एक्सप्रेस को रवाना करेंगे। निशिकांत दुबे कहते हैं कि 8 अप्रैल गोड्डा के लिए एतिहासिक दिन होगा। वो कहते हैं कि गोड्डा के लोगों से मैंने जो वादा किया था उसे पूरा कर दिखाया है। साथ ही उन्होंने वैसे लोगों को जवाब भी दिया है जो ये पूछते हैं कि इसमें आपका क्या योगदान है। अपने जवाब को लिखते हुए सांसद ने कहा कि कम से कम हौसला अफजाई तो करते रहिए ।
आज़ादी के ७५ वें साल में इससे बड़ी सौग़ात कुछ भी नहीं ।प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमारे इलाक़े के अपार दुख को ख़त्म किया…
Posted by Nishikant Dubey on Thursday, 1 April 2021
MP निशिकांत ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है "आज़ादी के ७५ वें साल में इससे बड़ी सौग़ात कुछ भी नहीं । प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमारे इलाक़े के अपार दुख को ख़त्म किया । पहली बार जब दिल्ली में यह उद्घोषणा होगी कि गोड्डा के लिए जाने वाली ट्रेन १ नम्बर प्लेटफ़ॉर्म से जाएगी तो मेरे जैसे लोगों को सुख व दुख दोनों की अनुभूति होगी ।कई लोगों ने कहा इसमें मेरा क्या योगदान है,उनसे मैं पूछना चाहता हूँ कि बग़ल में साहिबगंज व गिरिडीह १५० साल से रेलवे का बड़ा स्टेशन है,क्या वहाँ से लम्बी दूरी की ट्रेन चलती है? दुमका उपराजधानी है व बॉंका पूर्व रेल मंत्री दिग्विजय जी की देन है,क्या वहाँ से लम्बी दूरी की ट्रेन है? कम से कम हौसला अफजाई तो करते रहिए । रेल मंत्री पियुष गोयल जी का आभार । गोड्डा की जनता की यह जीत है। "
हमसफ़र एक्सप्रेस की शुरुआत को लेकर गोड्डा रेलवे स्टेशन पर जोर शोर से तैयारी की जा रही है। हमसफर एक्सप्रेस की शुरुआत को लेकर मालदा रेलवे डिवीजन के पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार को भी रेलवे स्टेशन का मुआयना किया गया था। रेलवे स्टेशन पर फिजिविलिटी टेस्ट भी की गयी। टेक्निकल व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं, इस गुड न्यूज़ के बाद गोड्डा जिलेवासी में हर्ष का माहौल है। सभी सांसद निशिकांत दुबे का आभार प्रकट कर रहे हैं।



